नवग्रहों की प्रसन्नता हेतु दान

Donation for the happiness of Navgrahas

“ॐ हरि हर नमो नमःॐ”
┉┅━❀꧁꧂❀━┅┉

जन्म कुंडली में यदि ग्रह कमजोर हों, यदि ग्रह अनुकूल फल नहीं दे पा रहे हों, यदि ग्रह प्रतिकूल भाव में विराजमान होकर शुभ फल नहीं दे पा रहे हो, तो उन ग्रहों से संबंधित दान करके ग्रहों की अशुभता को शुभता में परिवर्तित किया जा सकता है।

सूर्य दान
दान पदार्थ – कनक, माणिक्य, तांवा, सोना, लाल गाय, गुड़, घी, कमल, लाल वस्त्र, लाल चंदन, मूंगा, केशर।
दान समय – रविवार के दिन सूर्योदय के समय।
औषधि स्नान – कनेर पुष्प, केशर, खसखस, इलायची।

चन्द्र दान
दान पदार्थ – चावल, मोती, चांदी, सोना, श्वेत बैल, मिश्री, दही, श्वेतपुष्प, श्वेत वस्त्र, श्वेत चंदन, शंख, कपूर।
दान समय – सोमवार के दिन संध्या के समय।
औषधि स्नान – पंचगव्य, गोदुग्ध, गोबर, गंगाजल, श्वेत चंदन, गोमूत्र।

भौम दान
दान पदार्थ – मसूर, मूंगा, तांवा, सोना, लाल बैल, गुड, घी, लाल कनेर, लाल वस्त्र, लाल चंदन, केशर, कस्तूरी।
दान समय – मंगलवार के दिन सूर्योदय से सवा २ घड़ी।
औषधि स्नान – जटामासी, मौलश्री, विल्व छाल, घडी लाल पुष्प, सिंगरफ।

बुध दान
दान पदार्थ – मूंग, पन्ना, कांस्य, सोना, शस्त्र, शक्कर, घी, हरा वस्त्र, अनेक फल, हाथीदांत, कपूर।
दान समय – बुधवार के दिन सूर्योदय से सवा ५ घड़ी।
औषधि स्नान – गोवर, अक्षत, मोती, शहद, घडी जायफल, पीपरामूल, गंगाजल।

वृहस्पति दान
दान पदार्थ – पीला अनाज, पुखराज, सोना, अश्व, लवण, घी, पीले पुष्प, पीत वस्त्र, पीला फल, धर्म ग्रंथ।
दान समय – गुरुवार के दिन संध्या समय।
औषधि स्नान – चमेली पुष्प, श्वेत सरसों, गूलर, मुलहटी, गंगाजल।

शुक्र दान
दान पदार्थ – चावल, हीरा, चांदी, सोना, श्वेत घोड़ा, मिश्री, श्वेत पुष्प, दूध, श्वेत वस्त्र, श्वेत चंदन, दही, सुगंधित दृव्य।
दान समय – शुक्रवार के दिन सूर्योदय के समय।
औषधि स्नान – पीपरामूल, जायफल, केशर, मूली बीज, मैनशिला, श्वेत चंदन, गंगाजल।

शनि दान
दान पदार्थ – उड़द, नीलम, लोहा, सोना, कालीगाय, कुलथी, तैल कालेपुष्प, काला वस्त्र, काले जूते, भैंस, कस्तूरी।
दान समय – शनिवार के दिन रात्रिकाल में।
औषधि स्नान – काले तिल, सुरमा, लोबान, सौंफ, खसखस।

राहु दान
दान पदार्थ – सप्त धान्य, गोमेद, सीसा, सोना, कालाघोड़ा, ताम्रपात्र, तैल, नीलपुष्प, नीलवस्त्र, नारियल, कंबल, खड्ग।
दान समय – शनिवार के दिन रात्रिकाल में।
औषधि स्नान – लोबान, तारपीन, कस्तूरी, गजदंत, गंगाजल।

केतु दान
दान पदार्थ – सप्त धान्य, लहसुनिया, लोहा, सोना, बकरा, तेल, धूम्र वस्त्र, नारियल, कंबल, कस्तूरी।
दान समय – मंगलवार के दिन रात्रिकाल में।
औषधि स्नान – लोबान, तारपीन, तिल के पत्ते, गजदंत, लाल चंदन, गंगाजल।

Donation-for-the-happiness-of-Navgrahas नवग्रहों की प्रसन्नता हेतु दान

Share this content:

Post Comment

Copyright © 2025 Hari Har Haratmak. All rights reserved.

"enter" 2025 | Powered By SpiceThemes